नोएडा, मार्च 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध ने वैश्विक समुद्री व्यापार को बुरी तरह से प्रभावित किया है। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के जवाब में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है, जिससे तेल टैंकरों से लेकर कंटेनर जहाजों तक की आवाजाही ठप हो गई है। इससे शहर के उद्यमियों की परेशानी भी लगातार बढ़ रही है। उद्यमियों को माल का निर्यात करना महंगा पड़ रहा है। उद्यमी जल्द ही कुछ राहत की उम्मीद जता रहे हैं। अपरैल पार्क कलस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने बताया कि खाड़ी देशों में युद्ध की वजह से शिपिंग कंपनियां अब जहाजों को अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप के रास्ते लंबा चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जिससे ट्रांजिट समय 12-15 दिनों तक बढ़ गया है। इस व्यवधान से कंटेनर किराये में भारी उछाल आया है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.