गया, मार्च 25 -- अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच जारी युद्ध के विरोध में बुधवार की शाम बोधगया में लोक समिति और मजदूर-किसान समिति के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया। माया सरोवर से गांधी चौक तक निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर युद्ध के खिलाफ आवाज बुलंद की और विश्व शांति की अपील की। मार्च के समापन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कौशल गणेश आजाद ने कहा कि युद्ध मानवता के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। यह विकास नहीं बल्कि तबाही, विनाश और पाशविकता को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि युद्ध ने केवल मानव जीवन और सभ्यता को नुकसान पहुंचाया है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले में लाखों लोग मारे गए थे। आज भी रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.