जहानाबाद, अप्रैल 3 -- पॉश मशीन के स्टॉक से गोदाम के भौतिक स्टॉक का किया जाएगा मिलान जिले में सभी उर्वरक मिलाकर 4679.02 मीट्रिक टन उपलब्ध अरवल, निज प्रतिनिधि। पश्चिम एशिया एवं खाड़ी युद्ध से उत्पन्न स्थिति के दौरान खरीफ फसल में उर्वरक की कमी ना हो, इसको लेकर कृषि विभाग ने भंडारण क्षमता को स्थिर रखने के लिए काम शुरू कर दिया है। वर्तमान समय में जिले में सभी उर्वरक मिलाकर 4679.02 मीट्रिक टन उपलब्ध है। बताते चले कि जिले में गरमा फसल की बुवाई अभी शुरू नहीं हुई है। जिसके कारण उर्वरक की खपत नाम मात्र की भी नहीं है। इसके बावजूद भी जिले के उर्वरक विक्रेताओं द्वारा अपने गोदाम के खाद की बिक्री दूसरे जिले तक की जा रही है। अगर युद्ध की यही स्थिति बरकरार रही तो उस स्थिति में खरीफ फसल के समय में उर्वरक की किल्लत होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस संबं...