बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा-माले द्वारा 23 से 31 मार्च तक चलाए जा रहे युद्ध विरोधी और साम्राज्यवाद विरोधी अभियान सप्ताह के तहत सोमवार को जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से मार्च निकाला गया। मार्च कचहरी रोड और नगर थाना चौक से होते हुए शहीद स्थल पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। इससे पहले शहीदों को माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भाकपा-माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने 23 मार्च, शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस से 31 मार्च, कॉमरेड चंदू के शहादत दिवस तक देशभर में युद्ध-विरोधी और साम्राज्यवाद-विरोधी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभाएं, जुलूस, जनसंवाद और प्रतिरोध मार्च के जरिए युद्ध के खतरे, साम्राज्यवादी हस्तक्षेप तथा शांति, न्याय और जनतंत्र के सवालों को जनता के बीच उठाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.