युद्ध विराम से एलपीजी किल्लत कम होने के आसार
सोनभद्र, अप्रैल 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश के कारण रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत अब भी बरकरार है। हालांकि युद्ध विराम की घोषणा से किल्लत कम होने के आसार हैं। वहीं सिलेंडर लेने और केवाईसी कराने के लिए लोगों की भीड़ अब भी कम नहीं हो रही हैं। जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी राबर्ट्सगंज के बिच्छी में सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। कोई 20 दिन से तो कोई 25 दिन से सिलेंडर लेने के लिए चक्कर लगा रहा है। उपभोक्ताओं की माने तो बुकिंग से लेकर सिलेंडर लेने में 25 से 30 दिन निकल जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले बुकिंग, फिर सिलेंडर लेने में परेशानी, इसके बाद केवाईसी के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है। बुधवार को भी गैस एजेसियों पर केवाईसी करवाने वालों की भीड़ देखी गई। वहीं उपभोक्ताओं ने कहा कि अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.