बागपत, अप्रैल 11 -- चांदीनगर। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम के बाद भी फ्लाइट न मिलने से खाड़ी देशों में रह रहे नौकरीपेशा लोग परेशान है। परिजन फोन पर वार्ता कर उनका हाल चाल जान रहे हैं और भारत सरकार से लोगो के आने के लिए व्यवस्था की मांग कर रहे है। लहचौड़ा निवासी उमा शंकर पुत्र सत्यप्रकाश बहरीन में एक कम्पनी में इंजीनियर हैं। ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के दौरान उन्होंने बंकर में रहकर समय बिताया। परिजनों ने बताया कि जैसे ही युद्ध विराम की घोषणा हुई तो परिजन खुश हुए और उमा शंकर से वापस अपने घर आने की बात कही। उमाशंकर ने परिजनों को बताया की बहरीन से फ्लाइट नही मिल पा रही है। परिजनों ने भारत सरकार से खाड़ी देशों से जो लोग वापस अपने वतन आना चाहते है उनकी आने की व्यवस्था करने की मांग की है।11बाग25 लहचौड़ा के परिजन बहरीन में वार्ता करते हुए

ह...