युद्ध लंबा खिंचने से कारोबार पर संकट, गैस किल्लत ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता
जमशेदपुर, मार्च 25 -- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध के लंबा खिंचने का असर अब जमशेदपुर के स्थानीय बाजार और कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। स्थिति कुछ हद तक कोरोना काल जैसी बनती जा रही है, जिससे व्यापारी वर्ग में गहरी चिंता व्याप्त है। खासकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत ने बड़े होटल संचालकों और खानपान से जुड़े कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर में गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक लकड़ी और कोयले का सहारा लेने को मजबूर हैं। यह विकल्प न सिर्फ महंगा साबित हो रहा है, बल्कि कामकाज की गति भी धीमी पड़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि गैस की कमी के कारण उन्हें उत्पादन कम करना पड़ रहा है, जिससे आय में गिरावट आई है।बिष्टूपुर में होटल संचालक प्रभाकर सिंह ने बताया कि गैस की कमी से मेन्यू में कटौती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.