गया, मार्च 9 -- इतिहास गवाह है कि कई युद्धों को रुकवाने में महिलाओं ने अपनी अहम भागीदारी निभाई है। प्रखंड के बतासी गांव में आयोजित महिला उत्थान समारोह के दौरान लोगों ने उक्त बातें कहीं। कार्यक्रम की शुरुआत जमनालाल बजाज पुरस्कार से अलंकृत गिरजा सतीश, विधायक ज्योति मांझी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोक समिति के राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हम अमेरिका, इजरायल-ईरान के युद्ध के माहौल में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध को रोकवाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका हो सकती है। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि प्रथम विश्व युद्ध के समय रुस की महिलाओं ने शांति और रोटी की मांग के साथ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया और उसका व्यापक असर हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी दक्षता साबित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.