नई दिल्ली, मार्च 2 -- Iran America War: अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला कर दिया है। अमेरिका ने इस बार पूरी प्लानिंग के तहत हमला कर ना सिर्फ दर्जनों ईरानी अधिकारियों को मार गिराया, बल्कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की भी हत्या कर दी। दावा किया जा रहा है कि हमले में खामेनेई के भाई, बेटी और दामाद सहित कई अन्य सदस्यों की भी मौत हो गई। अब यह जानकारी सामने आई है कि इस युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अमेरिका का सबसे बड़ा हथियार बना। अमेरिका की सेना पहले से ही सैन्य योजनाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का बड़े स्तर पर इस्तेमाल कर रही थी। बीते साल पेंटागन ने लगभग 200 मिलियन डॉलर तक के कॉन्ट्रैक्ट जारी किए थे, जिनका मकसद युद्ध और राष्ट्रीय सुरक्षा में AI का इस्तेमाल बढ़ाना था। इन समझौतों में Anthr...