कन्नौज, मार्च 3 -- कन्नौज। ईरान पर इजरायली हमले के बाद हालात बिगड़े हैं। ऐसे में जिले के कई ऐसे परिवार हैं, जिनके सदस्य खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। इन हालातों में परिवार को अब उनकी चिंता सताने लगी है। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि कुछ लोगों के संपर्क नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण टूट गए हैं। ऐसे ही दो परिवार जिले के तालग्राम और तिर्वा के हैं, जो बिगड़ते हालात के बीच अपनों की खबर पाने को परेशान हैं। ब्लाक तालग्राम के गांव डुंडवाबुजुर्ग निवासी अबरार पुत्र अनवार, मोहम्मद कैफ सऊदी अरब में 2020 में मजदूरी करने गए थे। अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। गांव के ही गुफरान भी दुबई में नौकरी कर रहे हैं। थाना सौरिख के ग्राम सर्दापुर निवासी तस्लीम अली ड्राइवर है, जो सऊदी अरब में स्कूल वाहन चलाते हैं। गुरसहायगंज के मुहल्ला किदवई नगर निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.