नई दिल्ली, मार्च 26 -- आपने फिल्मों में तो रोबोट्स को युद्ध लड़ते जरूर देखा होगा। यह सीन, जो कभी साइंस फिक्शन फिल्मों तक ही सीमित था, अब धीरे-धीरे युद्ध के मैदानों में हकीकत बनता जा रहा है। टाइम मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एक स्टार्टअप 'फाउंडेशन रोबोटिक्स' ने पिछले महीने यूक्रेन को सैन्य इस्तेमाल के लिए अपने दो ह्यूमनॉइड रोबोट - Phantom MK-1 दिए हैं। यानी देखा जाए, तो आज के युद्ध के मैदानों का इस्तेमाल अब ऐसी आधुनिक मशीनों को टेस्ट करने के लिए किया जा रहा है, जिन्हें इंसानी जोखिम को कम करने और काम की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये बदलाव दिखाते हैं कि रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कितनी तेजी से लैब से निकलकर असल दुनिया में अपनी जगह बना रहे हैं। शुरुआत में, फैंटम MK-1 को यूक्रेन युद्ध में एक रेकी सैनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.