युद्ध मानवता के लिए हमेशा हानिकारक
बदायूं, मई 18 -- तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग एवं यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं तथा विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंडित प्रश्रय आर्य जय ने अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि युद्ध केवल विनाश का कारण बनता है और इतिहास इस बात का साक्षी है कि युद्ध का परिणाम सदैव मानवता के लिए हानिकारक रहा है। इस अवसर पर कौशिकी आर्य ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर सूरजवती देवी, कमलेश कुमारी, दुर्वेश कुमार सिंह, राकेश आर्य, लड्डू शर्मा, नीरेश आर्य सहित आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने सहभागिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.