हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर । हि.टी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी का असर किचेन के बजट पर साफ-साफ दिखने लगा है। स्थानीय बाजारों में मिलने वाले सामान के दाम में कुछ न कुछ बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। हाजीपुर के गुदड़ी रोड स्थित बड़े किराना दुकानदार कहते हैं कि पैकेजिंग सामग्रियों की कीमतों में इजाफा सामान की कीमत बढ़ा रहा है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, किशमिश, काजू के दाम में 90 से 150 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। खाने-पीने के सामान और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम में वृद्धि के कारण आम लोगों, विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ने लगा है। गृहिणी उमा देवी ने बताया कि इस महीने उनके घर के राशन खर्च में करीब 2000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। पहले जहां किसी तरह 1000 से 1500 रुपये की बचत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.