लोहरदगा, अप्रैल 1 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।युद्ध, हिंसा और अशांति के दौर में वर्धमान महावीर के विचार और शिक्षाएं दुनिया को बेहतर बना सकती हैं।उक्त बातें पीएन स्मार्ट स्कूल बंजार किस्को लोहरदगा में महावीर जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू ने कहीं।स्कूली बच्चों को जैन धर्म के तीर्थंकर महावीर स्वामी के बारे में बताते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, प्रेम और अपरिग्रह के विचार को अपनाकर समाज, देश और पूरी दुनिया खुशहाल हो सकती है। संकट के दौर से गुजर रही दुनिया और देश में महावीर स्वामी के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा की। कहा कि युद्ध से समस्याएं और भी विकराल हो जाती हैं। पिछले सवा सौ सालों में दुनिया भर में 22 करोड़ से ज्यादा लोग युद्ध और हिंसा में जान गंवा चुके हैं। वर्तमान में युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के करीब 10 करोड लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.