नई दिल्ली, मार्च 10 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रही जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है ईरान के खिलाफ जारी युद्ध अब लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुका है। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ना सिर्फ पश्चिम एशिया बल्कि पूरी दुनिया में इस युद्ध की वजह से हाहाकार मचा हुआ है, जहां ऊर्जा आपूर्ति पर संकट गहराता जा रहा है। हालांकि ईरान ने ट्रंप के दावों को एक बार फिर खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान तय करेगा कि युद्ध को कब खत्म करना है इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को CBS न्यूज से बात करते हुए युद्ध खत्म होने की बात कही। इस दौरान ट्रंप ने ईरान को चेतावनी भी दी। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "युद्ध लगभग पूरी तरह से" खत्म हो चुका है। उनके पास कोई नौसेना नहीं है, कोई कम्य...