नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- पाकिस्तान ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में अहम मध्यस्थ बनने के कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। वह ईरान और अमेरिका, दोनों के साथ अपने अच्छे संबंधों के जरिए बातचीत कराने की कोशिश कर रहा है। वैसे तो दोनों देशों के बीच युद्ध थमता दिख नहीं रहा, लेकिन फिर भी पाकिस्तान ने 29 मार्च को तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। इसका उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत की नींव रखना है। इस मीटिंग के बाद विदेश मंत्री इसहाक डार ने कहा, 'आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच अर्थपूर्ण बातचीत की मेजबानी करने और उसे बेहतर दिशा में आगे बढ़ाने पर' पाकिस्तान को गर्व होगा। उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान को खुशी है कि ईरान और अमेरिका दोनों ने बातचीत के लिए हमपर अपना भरोसा जताया है।' हालांकि, उन्हों...