आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में दो सप्ताह के लिए हुए सीजफायर के बाद वहां फंसे लोगों की वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जिले के करीब सौ लोग ईरान में नौकरी और अन्य कार्यों के सिलसिले में रह रहे हैं, जिनमें अधिकांश सरायमीर क्षेत्र के निवासी हैं। सीजफायर की खबर मिलते ही उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। सरायमीर के मीरहसन मोहल्ला निवासी मौलाना सैय्यद इंतजार मेहंदी और पठान टोला निवासी मौलाना सैय्यद राकिब हुसैन करीब दो वर्ष पूर्व ईरान गए थे। दोनों ईरान के कुम शहर में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। रमजान के दौरान वे घर लौटना चाहते थे, लेकिन इसी बीच अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद भारत-ईरान के बीच उड़ान सेवाएं बंद हो गईं। युद्ध के दौरान ईरान में इंटरनेट सेवा भी बाधित रही, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.