मधुबनी, फरवरी 28 -- पंडौल (मधुबनी) । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच गहराते युद्ध के संकट से पश्चिम एशिया में रोजगार के लिए गए मधुबनी के सैकड़ों परिवारों की रातों की नींद उड़ गई है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और ताबड़तोड़ हमलों से पंडौल प्रखंड के सकरी, भगवतीपुर, सरिसबपाही और शाहपुर जैसे गांवों में दहशत का माहौल है। इन इलाकों के सैकड़ों युवा दुबई, सऊदी अरब और कुवैत में रहकर आजीविका कमाते हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर अब परिजन चिंतित हैं। सकरी निवासी अब्दुल कलीम दुबई में प्लंबर का काम करते हैं। उनके भाई ने बताया कि टीवी पर ईरान की धमकियां और युद्ध की खबरें देखकर पूरा परिवार सहमा हुआ है। फोन पर बात होने पर कलीम ने भी वहां के डरे हुए हालात की जानकारी दी है। सऊदी अरब में काम कर रहे मो. शहजाद और कुवैत में कार्यरत इरफान जैसे दर्जनों प्रवासियों के घरों में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.