संभल, मार्च 12 -- संभल का प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट कारोबार इन दिनों अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से गंभीर संकट से गुजर रहा है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का सीधा असर यहां के निर्यात कारोबार पर पड़ा है। पिछले करीब दस दिनों से देश के कई बंदरगाहों से निर्यात पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। जिसकी वजह से संभल के कारोबारियों का लगभग 10 से 20 करोड़ का माल जहाजों में फंसा हुआ है। जिसकों लेकर निर्यातक काफी चिंतित हैं। इसके अलावा नये आर्डर पूरी तरह से बंद हो गए और पुराने आर्डर वायरों ने होल्ड पर डाल दिए हैं। संभल के निर्यातकों के अनुसार फरवरी महीने में जो माल विदेशों के लिए भेजा गया था। वह अभी भी रास्ते में ही फंसा हुआ है। जहाजों में लदा यह माल आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जिससे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। निर्यातकों का अनुमान है कि करीब 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.