लखनऊ, अप्रैल 13 -- भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती से पूर्व सोमवार को बाबा साहेब के अनुयायियों ने विश्व शांति के लिए मार्च निकाला। बौद्ध भिक्षुओं की अगुवाई में डॉ. आंबेडकर महासभा से शुरू हुआ मार्च विधानभवन के सामने से होते हुए हजरतगंज चौराहा स्थित आंबेडकर प्रतिमा पहुंचा। इस दौरान बौद्ध भिक्षु अपने हाथों में युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए, विप्लव नहीं शांति चाहिए .... जैसी तख्तियां लिये हुए थे। आंबेडकर प्रतिमा पहुंचने पर सभी ने बुद्ध वंदना की। बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए मंगलकामना की। उपमुख्यमंत्री ने बौद्ध भिक्षुओं को चीवर किया दान, खिलायी खीरइसके बाद मार्च उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर पहुंचा। यह भी पढ़ें- पूरे यूपी को आंबेडकरमय करने की तैयारी, दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.