नई दिल्ली, मार्च 12 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम ने कहा है कि वह ईरान में अपने परमाणु परियोजनाओं से पीछे नहीं हटेगी। कंपनी के प्रमुख एलेक्सी लिकाचेव ने गुरुवार को कहा कि रोसाटॉम बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में दो नई इकाइयों के निर्माण के अपने समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है। बता दें कि रोसाटॉम ने बुशहर में ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहली 1 गीगावाट क्षमता वाली इकाई का निर्माण किया था। हालांकि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू होने के बाद कंपनी ने अपने कुछ कर्मचारियों को वहां से निकाल लिया और नई इकाइयों के निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया था। लिकाचेव ने बताया कि फिलहाल रोसाटॉम के लगभग 450 कर्मचारी अभी भी बुशहर संयंत्र स्थल पर मौजूद हैं, जबकि इस सप्ताह...