नई दिल्ली, मार्च 27 -- US Dollar: अमेरिकी डॉलर पर अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होंगे। खास बात है कि अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी राष्ट्रपति के पद पर रहने के दौरान उनके साइन मुद्रा पर छपेंगे। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, खबरें हैं कि ट्रंप हमले रोकने का ऐलान कर सकते हैं। बहरहाल, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। 165 साल पहले डॉलर अस्तित्व में आए थे। अमेरिकी ट्रेजरर ब्रैंडन बीच ने लिखा, 'अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न के रूप में, जल्द ही अमेरिकी करेंसी (नोटों) पर राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और ट्रेजरी सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.