नई दिल्ली, मार्च 28 -- Iran US War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है। वह अमेरिकी नेताओं से भी संपर्क में है तो ईरानी नेताओं से भी कॉन्टैक्ट में बना हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ फोन पर बातचीत की। हैरानी वाली बात यह थी कि यह फोन कॉल एक घंटे तक चली। सामने आया है कि शरीफ और पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चर्चा की और तेहरान पर इजरायल के लगातार हमलों की निंदा की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "एक घंटे से ज्यादा चली इस विस्तृत बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जारी संघर्ष और शांति प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।" बयान में बताया गया कि शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति को उन कूटनीतिक प्रयासों के ब...