नई दिल्ली, मार्च 13 -- पश्चिम एशिया में जारी जंग ने वैश्विक ऊर्जा संकट को बढ़ा दिया है। भारत समेत तमाम देश अब इस रास्ते से अपने जहाजों को निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी बीच मुंबई स्थित डायरेक्टरेट ऑफ शिपिंग की तरफ से बताया गया कि 22 जहाजों की पहचान कर ली गई है, जिनमें रास्ता साफ होते ही सबसे पहले वहां से निकाल लिया जाएगा। डायरेक्ट्रेट की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सरकारी सूत्रों द्वारा बताया गया कि भारत,ईरान के साथ अपने 30 व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित निकाले जाने को लेकर बातचीत कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय पर खाड़ी क्षेत्र में कुल 28 जहाज फंसे हुए हैं, इनमें से 24 जहाज होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में हैं, जबकि 4 जहाज होर्मुज और ओमान की खाड़ी के पूर्व के आसपास के जल क्षेत्र में फंसे हैं। इजरायल और अमेरिका द्वारा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.