नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच हवाई यात्रा काफी हद तक प्रभावित हो रही है। युद्ध के बीच कई अंतरराष्ट्रीय मार्ग बंद हैं जिसके चलते विमानों को लंबा रूट तय करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई मार्गों पर हवाई किराया बढ़कर चार गुना हो गया है। उधर, खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए संचालित की जा रही उड़ान सेवा भी बीच-बीच में रुक रही है। हमले की स्थिति में कई बार घंटों हवाई अड्डे पर या फिर हवा में इंतजार करना पड़ रहा है जिससे समय और ईंधन की खपत अधिक हो रही है। ऐसे में विमान कंपनियों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। इसी स्थिति के बीच हवाई यात्रा किराए में भारी बढ़ोतरी की जा रही है। खासकर खाड़ी देशों से भारत लौटना काफी महंगा हो गया है। इस...