नई दिल्ली, मई 14 -- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने उन खबरों का पुरजोर खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान यूएई की गुप्त यात्रा की थी। यूएई ने स्पष्ट किया है कि उसने न तो किसी इजरायली नेता की मेजबानी की है और न ही किसी सैन्य प्रतिनिधिमंडल की। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक कड़ा बयान जारी कर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कथित गुप्त यात्रा की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। मंत्रालय ने मीडिया से बिना पुष्टि वाली राजनीतिक सूचनाओं को न फैलाने का आग्रह किया है। यूएई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि इजरायल के साथ उसके संबंध अब्राहम समझौते के सार्वजनिक ढांचे के तहत हैं। मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच संबंध किसी गैर-पारदर्शी या अनौपचारि...