नई दिल्ली, मार्च 2 -- मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव की आंच अब राजस्थान के एक छोटे से गांव तक पहुंच गई है। डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र के तरोडर गांव निवासी 28 वर्षीय युवा ज्योतिषी रंगनाथ शर्मा इस समय दुबई में फंसे हुए हैं। युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं प्रभावित होने से उनकी भारत वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है। इस खबर से उनके परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है।अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में गए थे दुबई परिजनों के अनुसार, रंगनाथ शर्मा पेशे से ज्योतिषी हैं और जयपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय में संविदा पर अध्यापन का कार्य भी करते हैं। वे 28 फरवरी को दुबई में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के कई प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों के साथ रवाना हुए थे। इस प्रतिनिधिमं...