तेहरान, मार्च 31 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के बीच ईरान अपनी कैबिनेट की बैठक बंकर-शैली की अत्यधिक सुरक्षित भूमिगत सुविधा में आयोजित की। सरकारी मीडिया ने सोमवार को बैठक की तस्वीरें जारी कीं, जिनमें ईरानी मंत्री एक मजबूत कंक्रीट दीवारों वाले सुरक्षित हॉल में बैठे दिख रहे हैं। ईरानी सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस बैठक को अत्यधिक संरक्षित स्थान पर बुलाया। तस्वीरों में मंत्री नियंत्रित वातावरण वाले बंकर-जैसी व्यवस्था में बैठकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ईरान के सरकारी मीडिया ने फारसी नव वर्ष (नौरोज) के अवसर पर कैबिनेट की पहली बैठक की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें मंत्री एक किलेबंद बंकर जैसी संरचना में बैठे दिखाई दे रहे हैं। सरकारी चैनलों द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तीखी चर्चा छेड़ दी है। कई यूजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.