नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Iran War Updates: ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच अब कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें तेज होती नजर आ रही हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने संकेत दिया है कि उनका देश मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के लिए तैयार है, बशर्ते उसे भविष्य में हमलों से बचाव के ठोस आश्वासन मिलें। रिपोर्ट के अनुसार, पेजेशकियान ने यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष अंटोनियो कोस्टा के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थिति को सामान्य करने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका तत्काल हमलों को रोकना है। ईरान ने इस संघर्ष को अमेरिका-इजरायल की आक्रामकता करार देते हुए कहा है कि बिना सुरक्षा गारंटी के शांति संभव नहीं होगी। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिया है कि अमेरिका जल्द ही ईरान में अपने सैन्य अभ...