नई दिल्ली, मार्च 27 -- अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के चलते पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें ने देशभर में ग्राहकों की टेंशन बढ़ा दी है। अब इनकी कमी ने लोगों की टेंशन में इजाफा कर दिया है। दरअसल, देशभर में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं। वहीं, कई पंपों पर फ्यूल नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ, CNG की सप्लाई पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि, देश के अंदर टू-व्हीलर्स में CNG सिलेंडर नहीं मिलता है। इसमें एकमात्र मॉडल बजाज फ्रीडम मोटरसाइकिल का है, जो फैक्ट्री फिटेड CNG सिलेंडर के साथ आती है। हालांकि, आप चाहें तो अपने पुराने टू-व्हीलर में CNG किट अलग से इन्स्टॉल करा सकते हैं। ये काम मार्केट में कई कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। पेट्रोल और CNG में करीब 18 रुपए का अंतरटू-व्हीलर में CNG किट लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि...