प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज। खाड़ी युद्ध के चलते मेवों का भाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद ईरान से आने वाले पिस्ता और शाहजीरा में तेजी देखने को मिल रही थी। अफगानिस्तान से आयात होने वाली कंधारी किसमिस और पाकिस्तान की मुलेठी भी महंगी होने लगी है। कंधारी किसमिस एक सप्ताह पहले तक शहर के बाजार में 400 रुपये किलो बिक रही थी। अब इसका भाव 50 रुपये बढ़कर 450 रुपये प्रति किलो हो गया है। पाकिस्तान से आयात होने वाली मुलेठी 30 रुपये प्रति किलो उछलकर 260 रुपये तक पहुंच गई। इसी प्रकार रतन जोत 1100 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये तक पहुंच गया है।शहर के थोक मेवा कारोबारी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि ईरान से आयात होने वाले पिस्ता का भाव एक सप्ताह में 400 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया। खाड़ी युद्ध शुरू होने के पहले शहर के बाजार में पिस्ता 19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.