बिहारशरीफ, मार्च 10 -- फोटो : शांति मार्च-बिहारशरीफ में मंगलवार को शांति मार्च निकालते लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ईरान-इजराइल युद्ध व अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ शहर में शांति मार्च निकाला। वक्ताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे वैश्विक शांति व मानवता के लिए गंभीर खतरा बताया। कमरुद्दीनगंज मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय से निकला मार्च हॉस्पीटल मोड़ तक पहुंचा। पार्टी नेता विरेश कुमार ने कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ किया जा रहा हमला एक सुनियोजित साम्राज्यवादी आक्रामकता है। इसका उद्देश्य पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ाना और एपस्टिन फाइल से दुनिया का ध्यान अन्य मुद्दों से भटकाना है। मार्च में सुनील कुमार, मुन्नीलाल यादव, शिवशंकर प्रसाद, अशोक कुमार, किशोर साव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.