लातेहार, मार्च 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों पर दिखाई दे रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कई परिवार हैं जिनके पास गैस का केवल एक ही कनेक्शन है। विभागीय निर्देश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति 45 दिनों के अंतराल पर की जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक गैस सिलेंडर सामान्यतः 20 से 25 दिनों तक ही चल पाता है। इसके बाद नया सिलेंडर मिलने में काफी समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में उन्हें मजबूर होकर फिर से लकड़ी या कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण रमेश उरांव, मनोज कुमार और कमलेश उरांव ने बताया कि गैस खत्म होने के बाद तुरंत दूसरा सिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.