काशीपुर, अप्रैल 18 -- दीप पाठक, काशीपुर। केजीसीसीआई अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही उद्योगों की प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने शुक्रवार को देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बताया कि वर्तमान में मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रंखला बाधित हो गई है, जिसका उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और अधिकांश उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया में कमी आ गई है। उन्होंने उद्योगों को एलपीजी की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया, ताकि उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित न होने पाए। कहा कि उत्तराखंड में कृषि आधा...