शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के असर से जिले के होजरी और रेडीमेड बाजार में महंगाई बढ़ने लगी है। कच्चे माल की कीमतों में तेजी और आपूर्ति में अनिश्चितता के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जिससे कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। कारोबारियों के मुताबिक पेट्रोलियम पदार्थों के महंगे होने का सीधा असर कच्चे माल पर पड़ा है। इसके चलते तैयार माल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। होजरी कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अब तक 10 से 15 प्रतिशत तक महंगाई बढ़ चुकी है और आने वाले दिनों में यह 20 प्रतिशत तक पहुंचने की आशंका है।व्यापारियों के अनुसार कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पादन पर असर पड़ रहा है। कई जगह समय पर माल नहीं पहुंच पा रहा, जिससे बाजार में असंतुलन की स्थिति बन रही है। कच्छा, बनियान और अन्य रेडीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.