फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध की स्थिति का असर अब औद्योगिक उत्पादन पर भी दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पेंट उद्योग की उत्पादन लागत में इजाफा हुआ है। फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में पेंट बनाने वाली कंपनियों को इस बढ़ती लागत का सीधा असर झेलना पड़ रहा है। पेंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई केमिकल्स पेट्रोलियम से तैयार किए जाते हैं। ऐसे में जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो इन केमिकल्स की कीमत भी बढ़ जाती है। मौजूदा समय में वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव और वृद्धि देखी जा रही है, जिससे पेंट उद्योग की लागत पर दबाव बढ़ गया है। शहर में महारानी पेंटस सहित कई छोटे-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं।फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.