संभल, मार्च 17 -- जनपद में जमीनी स्तर पर युद्ध का असर अब दिखाई देने लगा है। लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क्योकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई न होने से होटल, ढाबा व फास्ट फूड़ कॉर्नर प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में होटल, ढाबा व मिठाई की दुकानों पर लोग कोयले व लकड़ी की भट्टियों से अपना काम चला रहे हैं। घरेलू गैस बुकिंग में हो रही दिक्कतों से एजेंसियों पर दिनभर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में महंगाई भी दबे पांव आ रही है। जिसको लेकर आम आदमी काफी परेशान हैं। सबसे ज्यादा असर निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले सामान पर पड़ा है। प्लास्टिक पाइप, जो पहले 92 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, अब बढ़कर 127 रुपये प्रति किलो हो गया है। घरों में लगने वाली टोंटियां भी 10 से 15 रुपये तक महंगी हो गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि पीछे से माल ...