गया, मार्च 21 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। रसोई गैस की किल्लत के बाद प्रीमियम पेट्रोल और औद्योगितक डीजल महंगा हो गया। अब युद्ध के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की आवक कम हो गयी है। फ्रिज, मोबाइल, टीवी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की कीमत पांच से लेकर 10 फीसदी तक चढ़ गए। अगले माह खरमास के बाद शादी-विवाह सीजन शुरू होगा। विवाह के लिए अभी से खरीदारी और बुकिंग शुरू है। ऐसे में गया जिले के लोगों को शादी-विवाह के खर्च के बीच फ्रिज, मोबाइल, टीवी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बढ़ी कीमत का भी बोझ सहना पड़ेगा। सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी विपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि युद्ध का प्रभाव बाजार पर स्पष्ट दिख रहा है। ाुद्ध के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की आवक में कमी हुई है। सप्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.