आगरा, अप्रैल 8 -- मध्यपूर्व देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर सब्जी बाजार पर पड़ने लगा है। सब्जियों की खरीदारी में गिरावट दर्ज हुई है। मंडियों में खरीदारों की संख्या में कमी दिख रही है। मुनाफा घटने से दुकानदारों में मायूसी है। सब्जियां खराब होने का डर भी सता रहा है। संवाद में बसई सब्जी मंडी के दुकानदारों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से सब्जी बाजार के मौजूदा हालातों पर चर्चा की। बताया कि कई होटल और रेस्टोरेंट्स से ताजी सब्जियों के लिए ऑर्डर मिलना बंद हो गए हैं। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध संकट से गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। दूर के प्रदेशों से मंडी में आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई है। वहां से आने वाली सब्जियों की कीमतें महंगी हो गई हैं। छोटा नींबू, मौसमी से महंगा पड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.