अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मध्य-पूवी देशों के बीच चल रहे युद्ध के चलते अलीगढ़ का मीट व्यापार गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। युद्ध से समुद्री मार्ग के बाधित होने पर निर्यात पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। इंश्योरेंस कंपनियों ने बीमा देने से इनकार कर दिया है। युद्ध से पूर्व 80 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा फ्रोजन मीट का निर्यात किया गया था। मगर, फरवरी के के बाद जैसे ही युद्ध शुरु हुआ वैसे ही निर्यात को झटका लगा। अलीगढ़ से मलेशिया, इजिप्ट, इराक, यूएई, जार्डन, वियतनाम, कतर, हांगकांग, उजबेकिस्तान, ईरान, कुवैत, दुबई, सउदी अरब, इंडोनिशया, इजराइल, बांग्लादेश में बोनलेस फ्रोजन मीट की सप्लाई होती है। पिछले तीन वर्षों में मीट निर्यात ने तेजी से बढ़ोतरी की थी। अलीगढ़ की निर्यातक फर्मों ने वर्ष 2023-24 में 85163.953 मीट्रिक टन माल गल्फ...