नवादा, मार्च 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर बनाना हर व्यक्ति का एक जीवनभर का सपना होता है, लेकिन वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध की तपिश ने इस सपने की नींव हिला दी है। पिछले बीते 15 दिनों में जिस तेजी से निर्माण सामग्री की कीमतों में उछाल आया है, उसने मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। युद्ध के कारण बिगड़ी सप्लाई चेन और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर सरिया, सीमेंट और रेत-गिट्टी पर दिख रहा है। इस परिस्थिति में मध्यम वर्ग के लोगों ने फिलहाल निर्माण कार्य को स्थगित कर दिया है, जबकि जिन्हें बेहद जरूरी है, वह संकट झेलते हुए भी निर्माण कार्य में जुटे हैं। बस, ऐसे लोग यह दुआ करते मिल रहे हैं कि युद्ध विराम हो ताकि उनके सपनों का महल उनके बजट में ही पूर्ण हो सके। सामान्य रूप से 10 से 15 प्रतिशत की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.