बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में किसानों के लिए बोरिंग पाइप के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले जहां चार इंच की प्लास्टिक बोरिंग पाइप का दाम करीब 42 रुपये प्रति फीट था, वहीं अब बढ़कर 55 रुपये प्रति फीट हो गया है। इसी तरह किलो के भाव में मिलने वाली प्लास्टिक पाइप की कीमत 109 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 135 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इसके अलावा छोटे और बड़े साइज की प्लास्टिक पाइप के दामों में भी करीब 10 रुपये प्रति पाइप की वृद्धि हुई है। इस तेजी से बढ़ती कीमतों का सीधा असर किसानों की लागत पर पड़ रहा है। बढ़ते दामों के साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत बोरिंग का लक्ष्य भी कम निर्धारित किया जा रहा है, जिससे कई किसान इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...