शाहजहांपुर, मार्च 30 -- तिलहर। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब बासमती चावल के कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। निर्यात प्रभावित होने के कारण बासमती चावल के दामों में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे राइस मिलरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के चलते कई देशों के पोर्ट बंद हैं, जिससे बासमती चावल का निर्यात ठप हो गया है। राइस मिलर एसोसिएशन के अनुसार, निर्यात न होने के कारण चावल का स्टॉक गोदामों में जमा हो रहा है। इससे बाजार में कीमतों पर दबाव बना है। मिलरों के मुताबिक बासमती की प्रमुख किस्में जैसे 2626, 1409, 1509, सुगंधा, 1121 और आरएस-10 में 500 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। पहले हर महीने बड़ी मात्रा में बासमती चावल का निर्यात विभिन्न देशों को होता था, लेकिन वर्तमान हालात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.