रांची, अप्रैल 3 -- रांची, संवाददाता। मध्य-पूर्व देशों के बीच हो रहें। युद्ध का असर अब कपड़े बनाने वालों से लेकर विक्रेताओं पर भी दिखने लगा है। रांची के कारोबारियों के अनुसार,पिछले एक महीने में कपड़े तैयार करने वाले कच्चे मालों के दामों में 15 से 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस कारण से कई स्थानीय व्यापारियों और विक्रेताओं ने कपड़ों के दामों में भी अब लगभग 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि कपड़ें बनाने के दौरान कई प्रकार के कच्चे मालों की जरूरत भी पड़ती है। जिसे बाहर से इंपोर्ट किया जाता है। लेकिन युद्ध के कारण पेट्रोलियम के दाम भी बढ़ने से भी बाहर से आयत होने वाले मटेरियल,कच्चे कपड़ें,बटन,जिपर,स्टोन जैसे समानों के दाम बढ़े है। कपड़ों को तैयार करने के लिए कई प्रकार कि प्रक्रियों से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई...