अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, संवाददाता। मध्य-पूर्व में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर इस बार ईद के मौके पर साफ देखने को मिल रहा है। सऊदी अरब सहित कई देशों में काम कर रहे प्रवासी भारतीय अपने वतन लौटने में असमर्थ हैं। युद्ध से पहले जहां दिल्ली तक की फ्लाइट टिकट 15 से 20 हजार रुपये में मिल जाती थी, वहीं अब ईद के करीब आते ही टिकट के दाम 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। अचानक बढ़ी मांग और सीमित उड़ानों के कारण टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर भारी भीड़ और सुरक्षा जांच के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों की पहले से बुक टिकटें भी रद्द हो गईं, जिससे उनकी घर वापसी की उम्मीद टूट गई। हालात ऐसे हैं कि हजारों प्रवासी इस बार अपने परिवार के साथ ईद नहीं मना पाएंगे और उन्हें वीडियो कॉल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.