नई दिल्ली, मार्च 2 -- भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 2 मार्च की सुबह भूचाल आ गया। वहीं, लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के निवेशकों के लिए यह सुबह किसी झटके से कम नहीं है। दरअसल, पिछले सप्ताहांत शुरू हुए ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते L&T के शेयरों में शुरुआती कारोबार में ही करीब 5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। L&T को क्यों पड़ रहा है युद्ध का ज्यादा दर्द? अब सवाल उठता है कि आखिर L&T को ही इस युद्ध की सबसे ज्याद कीमत क्यों चुकानी पड़ रही है? इसकी सबसे बड़ी वजह है मिडिल ईस्ट में कंपनी की मजबूत मौजूदगी। L&T भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है और उसका ऑर्डर बुक देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां उसका कितना बड़ा दांव लगा है। कंपनी के कुल ऑर्डर में से 49% यानी करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का ऑर्डर सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार से आता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.