नई दिल्ली, मार्च 9 -- मजबूत होती अमेरिकी डॉलर और बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। यह सब तब हुआ है ,जब मिडिल ईस्ट में जंग अब दूसरे हफ्ते में दाखिल हो चुकी है और कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड 107.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 106.66 डॉलर प्रति बैरल पर है। होर्मुज जलडमरूमध्य से सामान्य रूप से दुनिया के एक-पांचवें तेल का आवागमन होता है। सिंगापुर में सुबह 6:56 बजे स्पॉट गोल्ड 0.9% गिरकर 5,124.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 1.6% गिरकर 83.22 डॉलर प्रति औंस रही। प्लैटिनम 3% से अधिक टूटा और पैलेडियम 0.9% लुढ़क गया। ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स में 0.4% की तेजी आई, जबकि पिछले हफ्ते इसमें 1.3% की बढ़त हुई थी। कारोबार की शुरुआ...