नई दिल्ली, मार्च 14 -- भारत में गहराते रसोई गैस (LPG) संकट के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई बातचीत के बाद ईरान ने दो भारतीय ध्वज वाले एलपीजी जहाजों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति दे दी है। यह कदम भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल एलपीजी की भारी किल्लत के चलते देश में रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ठप होने की कगार पर पहुंच गया था। ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बातचीत थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इस चर्चा की पुष्टि करते हुए कहा, "ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से बातचीत की, जिसमें क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा हुई। तनाव बढ़ने, आम नागरिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.