गंगापार, मार्च 3 -- उरुवा, हिन्दुस्तान। खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति को देखते हुए उन परिजनों की परेशानी बढ़ी हुई है, जो इस वक्त वहां मौजूद है। परिजनों का कहना है कि युद्ध के आसार न बढ़े तो ही बेहतर है। बता दें परिवार की भरण पोषण के लिए विकासखंड उरुवा के लेहड़ी, कोटहा, अमिलिया कला आदि गांव के कई ग्रामीण खाड़ी देश के सऊदी में रह रहे हैं। लेकिन टीवी चैनलों से मिल रहे युद्ध और स्थिति से पारिवारिक जन परेशान हैं। कोटहा गांव के रफीक अहमद बताते हैं कि उनके दो छोटे भाई मोहम्मद हारुन तथा मोहम्मद सफीक सऊदी के रियाद में रह रहे हैं। युद्ध और बमबारी की जानकारी पर मन में डर बना हुआ था। लेकिन भाइयों से वार्ता पर स्थिति सामान्य बताई गई, तो जान में जान आई। इसी तरह लेहड़ी के वकील अहमद, अमिलिया कला के मोहम्मद इरफान व मोहम्मद रफीक आदि सऊदी में रह रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.