जैसलमेर, मार्च 30 -- राजस्थान की सुनहरी रेत इन दिनों एक खास मेहमान की मेजबानी कर रही है। ये मेहमान हैं आसमान के शहंशाह कहे जाने वाले स्टेपी ईगल जो हर साल हजारों किलोमीटर का सफर तय कर भारत पहुंचते हैं। लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है। पक्षी विशेषज्ञों और बर्डवॉचर्स ने नोटिस किया है कि पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा ईगल्स बीकानेर और जैसलमेर में दिखाई दे रही हैं। सवाल उठता है आखिर ऐसा क्यों? दरअसल, इन खूबसूरत और ताकतवर परिंदों का सफर हमेशा से ही चुनौती भरा रहा है। मध्य एशिया के ठंडे इलाकों जैसे कजाखस्तान, रूस और मंगोलिया में प्रजनन करने के बाद ये हर सर्दी में गर्म इलाकों की ओर उड़ान भरते हैं। हजारों किलोमीटर की इस यात्रा में ये ईगल्स ईरान, इराक, अफगानिस्तान और अन्य देशों से होकर गुजरते हुए भारत पहुंचते हैं। लेकिन इस बार इनकी उड़ान का रास्ता बदलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.